दुमका में जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के दो चोर गिरफ़्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: साफ करने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रामगढ़ थाना की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित बिहार के रहने वाले हैं।

इनमें एक महेंद्र साह सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के पुड़ित गांव का रहनेवाला है, जबकि दूसरा रंजीत साह सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयूरखा गांव का निवासी है।

बुधवार की शाम दोनों को डहुजोर के ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र की सुसनियां पंचायत के डहुजोर गांव का है।

बुधवार की शाम प्रकाश मंडल की पत्नी की चांदी की पायल साफ करने के बहाने जेवरात चोरी करने की शिकायत की गई थी।

जेवरात चुरा कर भाग रहे आरोपितों को ग्रामीणों ने पीछा कर धर दबोचा और इसकी सूचना रामगढ़ थाना की पुलिस को दी थी।

Share This Article