दुमका में 9वीं की स्टूडेंट का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape Case in Dumka: दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की गड्ढे से अर्धनग्न अवस्था में शव गुरुवार को बरामद हुआ। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका नौवीं की छात्रा थी, लड़की के पिता यात्री बस के चालक हैं।

दरअसल यह पूरा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। जहां 9वीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुछ काम की बात कहकर घर से निकली। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गई। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार सुबह घर वालों को कुछ ग्रामीणों के जरिये यह जानकारी हुई की लापता बेटी का शव उसके घर से लगभग 700 मीटर दूर एक सुनसान इलाके में स्थित गड्ढे में पड़ा हुआ है। किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में थी। इस मामले की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

लोगों के द्वारा मसलिया थाना को सूचित किया गया तो थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके जरिये जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मृतका के अंतःवस्त्र घटनास्थल पर ही पड़े थे। इससे इस बात की आशंका और बढ़ गई कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ हो। आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।SDPO विजय कुमार महतो भी मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ में जुटे है।

क्या कहते हैं SP

SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article