हवाला कारोबार से जुड़े होने के संदेह में दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने की छापेमारी, कई कागजात जब्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोसाई पहाड़ी गांव को एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने पुलिस छावनी में तब्दील कर चुड़का मुर्मू के मकान पर दबिश दी।

हालांकि चुड़का मुर्मू घर में नहीं मिला।

पुलिस ने चुडका मुर्मू की पत्नी से भी पूछताछ की।

चूडका मुर्मू एवं उसकी पत्नी का आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक आदि जरूरतमंद कागजातों को जब्त किया।

बाद में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी की गई।

पुलिस को संदेह है कि चूड़का मुर्मू की गतिविधियां हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है।

Share This Article