Homeझारखंडझारखंड में यहां अष्टमी पर पूजा करने मंदिर गयीं छह महिलाओं की...

झारखंड में यहां अष्टमी पर पूजा करने मंदिर गयीं छह महिलाओं की चेन ले उड़े चोर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: दुर्गापूजा में लाख कोशिशों के बाद भी चेन छीननेवालों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई।

अष्टमी यानी बुधवार को दुर्गा व धर्म स्थान मंदिर में पूजन के लिए आयीं छह महिलाओं की चेन चोरी हो गयी।

समिति के सदस्यों ने पोखरा चौक के रहनेवाले एक किशोर को शक के आधार पर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

इस बार पूजा पंडाल व मंदिरों के आस-पास की सुरक्षा भगवान के भरोसे रही। मंगलवार को जवानों ने शहर में मार्च निकालकर लोगों को निर्भीक होकर पूजा करने का संदेश भी दिया।

इसके बाद भी चेन चोरों ने पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर छह महिलाओं के गले से चेन छीन ली।

चोरी के बाद समिति के सदस्य लगातार माइक के जरिये प्रचार करते रहे कि अगर किसी को चेन मिले, तो समिति के पास जमा कर दें।

शहर के दुर्गा स्थान मंदिर की समिति से तीन महिलाओं ने चेन चोरी होने की शिकायत की। समिति के सदस्य संजय रक्षित ने बताया कि तीन महिलाओं ने चेन छीनने की शिकायत की है।

धर्मस्थान मंदिर से भी तीन महिलाओं की चेन चोरी कर ली गयी। समिति के सदस्य दीपक स्वर्णकार ने बताया कि तीन महिलाओं ने चेन छीनने की शिकायत की है।

यह सब अष्टमी पर हुआ है। अगर पुलिस की सुरक्षा का यही हाल रहा, तो नवमी व दशमी को कई महिलाओं को चेन से हाथ धोना पड़ सकता है। तीन महिलाओं ने नगर थाना में शिकायत की है।

दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने चोरी के शक में एक बालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने चेन चोरी की शिकायत से नकारा

पूजा में अपनी पीठ थपथपाने के लिए पुलिस चोरी को स्वीकार नहीं करना चाहती है। इसलिए तीन महिलाओं से केवल चेन गुम होने का मामला दर्ज करवाया गया है।

थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने चोरी की बात से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें चेन चोरी या गुम होने की कोई जानकारी नहीं है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...