आदिवासी नाबालिक लड़की को बनाया गैंगरेप का शिकार, अब मामला…

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : 25 सितंबर 2023 को दुमका में एक आदिवासी नाबालिग लड़की को 11 युवकों ने गैंगरेप (Gangrape) का शिकार बनाया था। शनिवार यानी 4 नवंबर को मामला मुफस्सिल थाना पहुंचा है।

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुमका SP पीताम्बर सिंह खेरवार (SP Pitambar Singh Kherwar) ने बताया कि नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी हो गए थे फरार

पीड़िता को बीच रास्ते में बेहोशी की हालत में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए थे। दूसरे दिन 26 सितंबर 2023 की सुबह होश आने पर पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।

परिजनों ने मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया है। पुलिस (Police) ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय भेज दिया है।

Share This Article