

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों से पहले छात्र संगठनों ने विभिन्न महाविद्यालयों में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उम्मीदवार नये छात्रों से संपर्क कर रहे हैं और घोषणा-पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर उनसे सुझाव मांग रहे हैं।





भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) महाविद्यालयों का दौरा कर रहा है और छात्रों की समस्याओं को उजागर कर रहा है, जिनमें अवसंरचना, वाई-फाई सुविधाएं, नियमित कक्षाएं और कैंटीन का खाना शामिल है।
