Homeझारखंडझारखंड में ED ने जमीन घोटाला केस में JMM नेता अंतू तिर्की...

झारखंड में ED ने जमीन घोटाला केस में JMM नेता अंतू तिर्की समेत चार को किया अरेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM Leader Arrest Land Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के बहुचर्चित जमीन घोटाला (Land Scam) केस में आज (बुधवार) झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, रियल एस्टेट (Real Estate) कारोबारी विपिन सिंह एवं इरशाद को गिरफ्तार किया है।

इनके ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापा मारा गया था। इन सभी को देररात रांची स्थित ED कार्यालय लाया गया। पूछताछ की गई। इसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया।

ED ने अंतू तिर्की के बरियातू मेडिकल चौक (Bariatu Medical Chowk) स्थित आवास, विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकानों के साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय और कपड़ा कारोबारी इरशाद के ठिकाने पर छापा मारा था।

इस केस में निदेशालय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जनवरी में गिरफ्तार कर चुका है।

हेमंत फिलहाल राजधानी रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। ED ने इसके बाद भानु प्रताप प्रसाद और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया।

ED अफसर सोरेन के खिलाफ रांची में 8.86 एकड़ जमीन हासिल करने से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। ED ने मंगलवार को अफशार अली गिरफ्तार किया था। अली पहले से ही Money Laundering के केस में न्यायिक हिरासत में है।

अफशार अली पर आरोप है कि वह हेमंत सोरेन और राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद (Bhanu Pratap Prasad) के खिलाफ दर्ज मामले के मुख्य आरोपित के साथ मिला हुआ है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...