Latest NewsUncategorizedकेजरीवाल और के.कविता को आमने-सामने कर ED कर सकती है पूछताछ,शराब नीति..

केजरीवाल और के.कविता को आमने-सामने कर ED कर सकती है पूछताछ,शराब नीति..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Interrogating Kejriwal: शराब नीति घोटाला (Liquor Policy Scam) में नई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और BRS नेता के. कविता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

ED ने बताया कि मोबाइल का डेटा डिलीट किया गया है। इसे लेकर जो फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी, उस सिलसिले में भी कविता से पूछताछ करनी है।

फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर होगी पूछताछ

दरअसल, के. कविता की रिमांड खत्म हो गई थी, जिसके बाद ED ने BRS नेता को कोर्ट में पेश किया था। जांच एजेंसी ने कविता की 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी।

हालांकि, कोर्ट से ED को कविता की तीन दिन की रिमांड मिल गई है। ED ने कोर्ट को बताया कि कविता से अभी पूछताछ जरूरी है। उनका आमना सामना कुछ लोगों से करवाना है।

माना जा रहा है कि रविवार को केजरीवाल और कविता का आमना-सामना करवाया जा सकता है। ED के सूत्रों की मानें तो कविता और केजरीवाल से एक जैसे सवाल किए जाएंगे।

उनके द्वारा दिए जवाबों में विरोधाभास मिलने पर दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ED की जांच में सामने आया था कि BRS नेता के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं तक 100 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान हुआ था।

बता दें कि ED ने के. कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था, जबकि केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में गुरुवार को अरेस्ट किया गया था। ED की टीम अब दोनों लोगों को आमने-सामने बैठाकर इस घोटाले से जुड़े सवाल पूछने वाली है। वैसे अभी इसकी कोई पुष्टि जांच एजेंसी की ओर से नहीं की गई है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...