ED ने हजारीबाग के इस कारोबारी के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, अब…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Raid on Hazaribagh Businessman: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Hazaribagh के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी और रिश्तेदार इश्तियाक अंसारी के अलावा इजहार अंसारी की एक कंपनी के खिलाफ ED के विशेष न्यायाधीश PK शर्मा की अदालत में शुक्रवार को Charge Sheet(आरोप पत्र) दाखिल किया है।

ED ने जांच में पाए गए तमाम साक्ष्य के साथ आरोप पत्र दाखिल की है। ED ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि इजहार कैसे कोयले के कारोबार में संलिप्त था और अवैध कोयले के कारोबार से कैसे अकूत संपत्ति अर्जित की।

ED ने इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की

इजहार अंसारी कई शेल कंपनियों के संचालक हैं। वह शेल कंपनियों के जरिए काले धन का संचालन करता है।

16 जनवरी को ED ने इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी (Raid) की थी। छापेमारी में 13 लाख कैश के साथ कई अहम दस्तावेज ED ने बरामद किया था।

Share This Article