कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर दूसरे दिन भी ED की रेड जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Congress MLA Amba Prasad: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ED की छापेमारी दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है।

ED की एक टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। जमीन कब्जा और अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है।

ED ने मंगलवार को विधायक के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत 17 ठिकानों पर छानबीन की थी। ED ने अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल व दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं।

ED के मुताबिक, कई कागजातों से जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे और अवैध तरीके से अर्जित पैसे के निवेश के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं।

इन सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। ED ने सभी से उनकी आय, चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण हलफनामा के जरिए मांगा है।

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ED ने साल 2023 में मांगी थी। अप्रैल 2023 में हजारीबाग पुलिस ने अंबा प्रसाद पर केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाग थाने में दर्ज केस की जानकारी ED को दी थी। केरेडारी में अंबा प्रसाद को केस संख्या 37/18 में आरोपित बनाया गया था।।

 

Share This Article