वाह रे पत्रकार जी!, ED के नाम पर मांगने लगे पैसा, लीजिए, अब आ गया समन…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: साहिबगंज (Sahibganj) के पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह (Mithilesh Kumar Singh) को शनिवार को समन (Summon) भेजकर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 10 जुलाई को ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के नाम पर पैसे मांगने का उस पर आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, मिथिलेश कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले का रहने वाला है। वर्तमान में साहेबगंज में रहकर पत्रकारिता करता है।

क्रशर मालिक से वसूली करने का आरोप

मिर्जा चौकी इलाके में संचालित होने वाले क्रशर के मालिक से रुपये की वसूली की भी बात सामने आई है।

मिथिलेश पत्थर कारोबारी टिंकल भगत के घर के पास किराए के मकान में रहता था। अभी भागलपुर में ही रह रहा है।

TAGGED:
Share This Article