Homeझारखंडझारखंड में कल मनाई जाएगी ईद

झारखंड में कल मनाई जाएगी ईद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: माह रमजान (Month of Ramadan) के आखिरी जुमा की नमाज जिलेभर में पूरी अकीदत और पाकीजगी के माहौल में अदा की गई।

तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में रोजेदारों ने भारी संख्या में शहर और आसपास की मस्जिदों में अलविदा जुमा (Alwida Zuma) की नमाज अदा की।

शुक्रवार को अलविदा जुमा को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बहुल मोहल्लों में उत्साह का माहौल था। लोग अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियों में जुट गए थे।

झारखंड में कल मनाई जाएगी ईद-Eid will be celebrated tomorrow in Jharkhand

ईद की तैयारियों में जुट गए लोग

रमजान की आखिरी जुमे की नमाज पढ़ने के साथ ही ईद (Eid) की तैयारियों में जुट गए है। शहर के जोहरा मस्जिद में 12.30 बजे नमाज अदा की गई, जबकि बड़ी मस्जिद में 1.30 बजे अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई और मदीना मस्जिद में एक बजे नमाज पढ़ी गई।

जिले की सबसे बड़ी जामा मस्जिद (JAMA Masjid) में अलविदा जुमा की नमाज में अदा हुई, जिसमें शहर काजी व पेशे इमाम मोहम्मद मुहिबुल्ला ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ाई।

झारखंड में कल मनाई जाएगी ईद-Eid will be celebrated tomorrow in Jharkhand

सुख-शांति और देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

इससे पहले अपनी तकरीर में उन्होंने कहा कि अफसोस है कि माहे रमजान (Mahe Ramadan) अब हमसे रुख्सत हो रहा है। इसके साथ ही नमाजी भी मस्जिदों से रुख्सत हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि माहे रमजान अहले इमान को दर्स देता है कि कैसे साल भर लोग तकवा, ईमानदारी और बंदगी के साथ अपनी जिंदगी गुजारे। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज में शहर में सुख-शांति और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

बताया गया कि खूंटी में शनिवार को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। जोहरा मस्जिद में सुबह आठ बजे, जामा मस्जिद में दो पाली में नमाज अदा की जाएगी, जिसका समय है 7.45 और आठ बजे।

झारखंड में कल मनाई जाएगी ईद-Eid will be celebrated tomorrow in Jharkhand

ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम

मदीना मस्जिद (Madina Mosque) में आठ बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि तोरपा, कर्रा, रनिया और मुरहू में भी आठ बजे नमाज पढ़ी जाएगी। अड़की के सिंदरी में भी आठ बजे नमाज पढ़ी जाएगी।

झारखंड में कल मनाई जाएगी ईद-Eid will be celebrated tomorrow in Jharkhand

ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। मस्जिदों से लेकर ईदगाह (Idgah) के आसपास मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...