लातेहार में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना (Sadar Thana) क्षेत्र के नवागढ़ गांव (Nawagarh Village) में शुक्रवार की देर रात संपत्ति विवाद (Property Dispute) में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को घटना के बाद फरार हो गए आरोपित (Accused) मनोज प्रसाद को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना के बाद आरोपि फरार

जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी (Nawagarh Resident) मनोज प्रसाद और उनके भाई दिलीप प्रसाद के बीच संपत्ति विवाद (Property Dispute) को लेकर पिछले एक वर्षों से लगातार विवाद चल रहा था।

इसी बीच शुक्रवार की रात दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर एक बार फिर झगड़ा (Fight) हुआ, जिससे नाराज होकर बड़े भाई मनोज प्रसाद ने छोटे भाई दिलीप प्रसाद पर गोली चला दी।

गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में जा लगी, जिससे घटनास्थल (Crime Scene) पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मनोज प्रसाद वहां से फरार हो गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल (Crime Scene) पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

साथी फरार आरोपित मनोज प्रसाद की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापामारी (Raid) आरंभ की। इसके बाद चंदवा थाना क्षेत्र से शनिवार को आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातेहार थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि संपत्ति विवाद के मामले में हत्या हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Share This Article