भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर मृत मजदूरों के परिजनों को मिला मुआवजा

कांके रोड निर्माण स्थल हादसे में मृत मजदूरों सुनील महतो और उपेंद्र गिरी के परिजनों को भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर दस-दस लाख रुपए मुआवजा दिया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर मंगलवार को कांके रोड स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में दीवार गिरने मृत दो मजदूरों के परिजनों को दस दस लाख का मुआवजा दिया गया। कांके विधानसभा क्षेत्र के बड़मु प्रखंड-अंतर्गत खाखरा पंचायत के दो मजदूर सुनील महतो और उपेंद्र गिरी की असामयिक मृत्यु सोमवार को हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही कमलेश वहां पहुंचे थे और कंपनी से वार्ता कर कहा कि मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देना होगा।इसेे बाद मंगलवार को कंपनी प्रबंधन दोनों परिवारों को ₹10-10 लाख की सहायता राशि दी। इस दौरान कमलेश राम ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है निर्माण-स्थलों पर ठोस सुरक्षा-प्रोटोकॉल और निरीक्षण अनिवार्य हैं, ताकि ऐसी दुर्घटना फिर न हो। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना; ईश्वर उन्हें यह वज्र सहने की शक्ति दे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।