नए राष्ट्रपति के लिए दक्षिण कोरिया में तीन जून को होंगे चुनाव

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Elections will be held on June 3 in South Korea for the new president.: दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हान डक-सू ने आज मंत्रमंडल की बैठक में नए राष्ट्रपति के लिए तीन जून को चुनाव कराने की घोषणा की। यह नौबत राष्ट्रपति यून सुक येओल को हटाने के बाद आई है। येओल को देश की संवैधानिक न्यायालय ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था।

द कोरिया हेराल्ड की खबर में यह जानकारी दी गई। येओल ने पिछले साल दिसंबर में देश में मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा कर सबको चौंका दिया था। इस पर नेशनल असेंबली ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया। उन्होंने इसे संवैधानिक न्यायालय में चुनौती दी। संवैधानिक न्यायालय ने बहुमत से महाभियोग को बरकरार रखते हुए येओल को राष्ट्रपति के पद से तत्काल हटा दिया था।

हान डक-सू ने कहा कि तीन जून को अवकाश रहेगा। उन्होंने मंत्रिमंडल बैठक से पहले राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अधिकारियों से परामर्श कर चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि चुनाव लड़ने का इरादा रखने वाले किसी भी सार्वजनिक अधिकारी को चार मई की मध्यरात्रि तक अपने पद से इस्तीफा देना होगा। चुनाव प्रचार अवधि 12 मई से शुरू होकर दो जून को समाप्त होगी। मतदान तीन जून को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक किया जा सकेगा।

Share This Article