सुखोई-30 फाइटर जेट उड़ान भरने के बाद रडार से गायब, खोज जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : वायु सेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान आज असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ समय बाद लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क रात 7:42 बजे टूट गया था और इसके बाद विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया।
वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा कि वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई निर्धारित समय से विलंबित है। विमान असम के जोरहाट से उड़ान भर चुका था और आखिरी बार रात 7:42 बजे उससे संपर्क हुआ था। विस्तृत विवरण पता लगाया जा रहा है। तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है। वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।