आईआईटी-दिल्ली के एक विद्यार्थी ने परिसर में की खुदकुशी

आईआईटी दिल्ली परिसर में भौतिकी से स्नातकोत्तर कर रहे 31 वर्षीय विद्यार्थी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से भौतिकी में स्नातकोत्तर कर रहे 31 वर्षीय विद्यार्थी ने शनिवार सुबह परिसर में एक भवन से कथित रूप से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरंभिक जांच के मुताबिक, यह विद्यार्थी सुबह करीब आठ बजे यहां मुख्य द्वार से आईआईटी परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद वह व्याख्यान सभागार कॉम्प्लेक्स में गया और लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।