नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को छह स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार खोलने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ही फैसला पलटते हुए सुरक्षा कारणों से इन्हें शाम पांच बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया।

यह घटनाक्रम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सामने आया है।


