कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, पुलवामा के पाहू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।

गोलीबारी तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सुरक्षा बलों को जानकारी मिली जिसके आधार पर बलों ने एक तलाशी अभियान शुरू कर इलाके को घेर लिया।

आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी जब वे उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे थे। उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Share This Article