पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुलवामा: पुलवामा जिले के गुंडीपोरा इलाके में रविवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। अभी किसी भी आतंकी के मारे या पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है।

रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूत्रों से पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया।

मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को हटा लिया गया

तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में एक स्थान पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

हालांकि शुरुआत में सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया, लेकिन आतंकी फायरिंग करते रहे। इसी बीच मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को हटा लिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है।

Share This Article