जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने कहा, दो आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन जारी है।

पुलवामा के पाहू में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के पहुंचते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Share This Article