धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की डूबने से मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अस्पताल में इलाजरत नवीन सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नवीन का इलाज मुनीडीह के एक अस्पताल में चल रहा है। उनके पिता का नाम सुभाष सिंह है। वह बोकारो के रानी पोखर का इलाके का निवासी है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के मुनीडीह थाना क्षेत्र के जतूडीह बिंदुगड़िया तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की जान किसी तरह बच गई, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृत छात्र की पहचान रितेश सिंह (21) के रूप में की गई है जबकि हादसे में बचा युवक बोकारो के रानी पोखर का इलाके का निवासी नवीन सिंह है।

बताया जाता है कि दोनों युवक जतूडीह स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों युवक तालाब में नहाने के लिए गए थे। इस क्रम में दोनों युवक तालाब में डूबने लगे, जिसपर तालाब के पास खड़े अन्य लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।हालांकि, डूब रहे दोनों युवकों में एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर तालाब से बाहर निकल आया जबकि दूसरा युवक करीब आधे घंटे तक तालाब में डूबा रह गया। अधिक देर तक पानी में डूबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृत युवक रितेश सिंह दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह धनबाद के कोलाकुसमा का रहनेवाला था। छात्र रितेश के पिता का नाम समुन्द्र सिंह है। गुरुवार को वह जतूडीह अपने माता-पिता के साथ आया था। शुक्रवार को वह तालाब में स्नान करने निकला था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। अस्पताल में इलाजरत नवीन सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

नवीन का इलाज मुनीडीह के एक अस्पताल में चल रहा है। उनके पिता का नाम सुभाष सिंह है। वह बोकारो के रानी पोखर का इलाके का निवासी है।

Share This Article