पिता बनने के बाद बदल गई है एडवर्ड शरीन की जिंदगी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लॉस एंजिल्स: गायक एडवर्ड शीरन का कहना है कि पिता बनने के बाद से उनकी जीवनशैली पूरी तरह से बदल गई है।

जेन लोव द्वारा होस्ट किए गए न्यू म्यूजि़क डेली पर शीरन ने कहा, मेरी जीवनशैली पूरी तरह से बदल गई है। सुबह 6 बजे बिस्तर पर जाने के बजाय, मैं सुबह 6 बजे और उससे पहले उठ रहा हूं।

उन्होंने याद करते हुए बताया कि कैसे वे सबकुछ अपने लिए किया करते थे। वे कहते है कि पहले मैं किसी रेस्तरां में जाता और सब कुछ खाता पीता था जो मुझे अच्छा लगता था। मैं कहीं भी कुछ भी करता था।

फीमेलफर्स्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जब चैरी 6 महीने की गर्भवती थी तो मैं बहुत ही केयरलैस था पर अब ऐसा नहीं है।

शीरन ने यह भी कहा कि वह फादरहुड को जानना चाहते थे, महसूस करना चाहते थे। जब वह लोगों से सुनते थे कि पिता बनना सबसे सुखद एहसास है।

Share This Article