टीवी स्टार पर्ल वी पुरी समेत छह लोग दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वालिव पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में टीवी स्टार पर्ल वी पुरी सहित 6 लोगों को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया।

वसई जोन के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने शनिवार को बताया कि टीवी स्टार पर्ल वी पुरी और अन्य लोगों के विरुद्ध 2019 में पीड़ित लड़की के पिता ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था।

इस मामले में शुक्रवार देर रात सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन छानबीन वसई पुलिस कर रही है।

Share This Article