परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: दीपक प्रकाश

उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भारत की आत्मा लोकतंत्र है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया है।

प्रकाश ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र (Democracy) पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी (Family Party) राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं।

झामुमो बताए जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, मां उपाध्यक्ष और भाभी एवं भाई सभी केंद्रीय पदाधिकारी (Central Authority) हों उसमें कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है।

लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश

उन्होंने कहा कि हेमंत बताएं आपातकाल (Emergency) लगाकर देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वाली कांग्रेस से लोकतंत्र का कैसे भला होगा।

प्रकाश ने कहा कि Congress और उसकी परिक्रमा करने वाली झामुमो, राजद, समाजवादी पार्टी, तृणमूल आदि सभी क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर देश में परिवार तंत्र लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भारत की आत्मा लोकतंत्र है।

यहां के DNA में लोकतंत्र है।

Share This Article