नहीं रहे हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया, फिल्मों में निभाए थे यादगार रोल

2013 में स्टार प्लस पर आई महाभारत के भी चर्चे खूब हुए।इस शो में पाण्डु का किरदार रियो कपाड़िया ने निभाया था और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा वो सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सीरियल का भी हिस्सा बने और टेलिविजन की दुनिया का भी जाना-माना चेहरा बन गए। 

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Actor Rio Kapadia passes away : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया (Actor Rio Kapadia) नहीं रहे। आपको बता दें कि  रियो ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा था। रियो ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं।

66 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।  रियो कई बड़ी फिल्मों में दिखे और वो एक जाना पहचाना चेहरा थे। वहीं टेलिविजन पर भी उन्होंने खूब काम किया।

अंतिम संस्कार कल होगा 

फैमिली और करीबियों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। 14 सितंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।  हालांकि अचानक ही रियो की की मौत कैसे हुई इसके कारणों का पता नहीं चला है। साथ ही बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कल यानि कि 15 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे शिव धाम शमशान भूमि गोरेगांव में होगा। ये जानकारी परिवारवालों ने दी है।

महाभारत में बने थे पाण्डु

2013 में स्टार प्लस पर आई महाभारत के भी चर्चे खूब हुए।इस शो में पाण्डु का किरदार रियो कपाड़िया ने निभाया था और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा वो सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सीरियल का भी हिस्सा बने और टेलिविजन की दुनिया का भी जाना-माना चेहरा बन गए।

Share This Article