बिहार में राधिकापुर-सिलीगुड़ी DEMU ट्रेन में लगी आग

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रेन करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किशनगंज रेलवे स्टेशन से खुली।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire In Train: बिहार के किशनगंज रेलवे स्टेशन से सटे तेघरिया रेलवे गुमटी के समीप रविवार को साढ़े बारह बजे राधिकापुर-सिलीगुड़ी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन (Radhikapur-Siliguri DMU Passenger Train) के इंजन में आग लग गईं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रेन करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किशनगंज रेलवे स्टेशन से खुली।

ट्रेन से कूदने लगे यात्री

बताया गया है कि ट्रेन जैसी ही तेघरिया रेल गुमटी के पास पहुंची इंजन के ऊपरी हिस्से से धुंआ निकलने लगा। यह देख ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से कूदने लगे।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग लगने की सूचना रेल कर्मी ने स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

मौके पर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम पहुंची है और आग बुझा रही है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल, किशनगंज गौहाटी अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रुक गया है।

Share This Article