नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, शुक्रवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे

नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत, बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajya Sabha Oath : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके साथ उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुमार बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित पार्टी कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा।

बहुत समय तक वहां (बिहार) काम किया। अब वापस यहां (दिल्ली) आ रहा हूं। इतने सालों में बहुत काम किया है वहां (बिहार)…। अब यहां काम करूंगा। हमने तय कर लिया है यहीं रहेंगे और वहां वाला (सीएम पद के संबंध में) छोड़ेंगे।” वहीं निशांत को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में हमारे नेता बताएंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।