जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर झारखंड के विकास को बाधित करना चाहती है भाजपा : राकेश सिन्हा

झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज, राकेश सिन्हा ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rakesh Sinha : प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा है कि झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा की यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल एक राजनीतिक हथियार के रूप में कर झारखण्ड क़े विकास को फिर से बाधित करना चाहती है

कांग्रेस का मानना है कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव और धमकियों के आधार पर।

भाजपा के प्रवक्ताओं द्वारा इस तरह की बयानबाजी यह साबित करती हे की ED एक संवैधानिक संस्था नहीं बल्कि भाजपा की अनुषंगिक इकाई के रूप में काम कर रही है जबकि राज्य सरकार ने इस मामले पर जांच का आदेश दिया और इस जांच में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उन पर कार्रवाई होगी

हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है।

यदि कोई भी आरोप है, तो उसकी जांच स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए, लेकिन भाजपा जिस तरह से ED का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, वह न केवल संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोकतंत्र को भी कमजोर कर रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।