झारखंड हाईकोर्ट चल रही कार्यवाही के बीच लगी आग, मची भगदड़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट (High Court) में न्यायालय की कार्यवाही की दौरान अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि मनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है। घटना के समय कोर्ट रूम में न्यायाधीश भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार कोर्ट नंबर दो में न्यायालय (Court) की कार्यवाही चल रही थी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं।

यह देखकर वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहां मौजूद वकील ओर मुवक्कित बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि समय रहते आग (Fire) को नियंत्रित कर लिया गया।

Share This Article