बिहार में यहां शादी में सिंदूरदान के समय हुई फायरिंग, एक की मौत, दुल्हन समेत छह घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अररिया:  शादी-समारोह (wedding ceremony) के दौरान हर्ष फाइरिंग में आये दिन घटनाएं होती रहती है,बावजूद इसके लोग सबक नहीं लेते।

गुरुवार सुबह अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव में लड़की की शादी में सिंदूरदान के दौरान 15 से 20 राउंड की हर्ष फाइरिंग की गई।

जिसमें दुल्हन की भाभी की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि दुल्हन और दूल्हे के बहनोई समेत छह लोग घायल हो गये।

घायलों में 50 वर्षीय संजय यादव 30 वर्षीया संजिला देवी 30 वर्षीया जाला देवी 60 वर्षीया सुदामा देवी शामिल है। सभी बीबीगंज पंचायत (Bibiganj Panchayat) के वार्ड संख्या आठ के रहने वाले हैं।

घटना से गांव में मचा कोहराम

दूल्हे के पक्ष से बहनोई मुकेश यादव भरगामा खजूरी के रहने वाले हैं।मुकेश यादव के साइन में गोली लगने की बात कही जा रही है।

दुल्हन नीलम कुमारी के बांह में गोली लगी है। घटना अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है।गोलीबारी के शिकार चार लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Purnia Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी की घटना के बाद रात में ही सभी बाराती गांव छोड़कर भाग निकले।जबकि कई बारातियों की गाड़ियां गांव में फंसी हुई है।

घटना से गांव में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर फारबिसगंज SDPO रामपुकार सिंह,थानाध्यक्ष शैलेष कुमार पांडेय भारी संख्या में पुलिस बलों (police forces) के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Share This Article