HomeUncategorizedऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला प्रेसिडेंट चुनी गईं रश्मि सामंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपनी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स के वायरल होने और खुद पर नस्लीय आधार पर भेदभाव करने के आरोपों के बाद रश्मि सामंत ने पद से इस्तीफा दिया है।

पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स के आधार पर नस्लवादी और असंवेदनशील बताया जा रहा था। मलयेशिया घूमने के दौरान की अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रश्मि सामंत ने कैप्शन में ‘चिंग चांग’ लिखा था। इसे यहूदी और चीनी छात्रों के लिए गलत माना जा रहा था।

यही नहीं स्टूडेंट यूनियन की डिबेट्स के दौरान उनकी तुलना हिटलर जैसे तानाशाह से की जा रही थी। इस बात से रश्मि सामंत काफी आहत थीं और अंत में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

सामंत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए एक खुला खत लिखते हुए माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी लगातार उनकी आलोचना की जा रही थी और अंत में उन्होंने पद से इस्तीफा ही दे दिया।

रश्मि सामंत ने फेसबुक पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।

इस्तीफा देते हुए रश्मि सामंत ने लिखा, ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद जिस तरह से कुछ घटनाएं हुई हैं। इससे मैं यह मानती हूं कि मेरे लिए यह इस्तीफा देने का सही समय है।

आपने मुझे प्रेसिडेंट के तौर पर चुना यह मेरे लिए गर्व की बात है। कर्नाटक की मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई कर चुकीं रश्मि सामंत को बीते सप्ताह ही प्रेसिडेंट के तौर पर चुना गया था।

उन्हें कुल पड़े 3,708 वोटों में से 1,966 मत मिले थे। वह उडुपी जिले के मणिपाल कस्बे की रहने वाली हैं। उनके पिता दिनेश सामंत एक कारोबारी हैं, जबकि मां वत्सला होममेकर हैं।

सामंत ने उडुपी से ही स्कूल की पढ़ाई की है, जबकि 2020 में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चुनाव में रश्मि सामंत ने खुद को समावेशी कैंडिडेट के तौर पर पेश किया था।

यही नहीं प्रचार के दौरान उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सिलेबस से उपनिवेशवादी चीजों को हटाने की भी बात कही थी।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...