Latest Newsझारखंडगढ़वा के इस कब्रिस्तान क्षेत्र में बनेगा फ्लाईओवर, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने…

गढ़वा के इस कब्रिस्तान क्षेत्र में बनेगा फ्लाईओवर, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने…

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा : गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (Mithilesh Kumar Thakur) ने बताया कि उनके लगातार प्रयास के बाद गढ़वा प्रखंड के अचला गांव में बाईपास के रास्ते में पड़ रहे कब्रिस्तान क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण (Flyover Construction) की केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अब वहां फ्लाइओवर का निर्माण होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति (Approve) प्रदान करते हुए इससे संबंधित पत्र NHAI  क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड को प्रेषित कर दिया है।

तीन स्पैन वाले इस फ्लाईओवरका निर्माण (Flyover Construction) 6.82 करोड रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया।

इस प्रकार मिली स्वीकृति

मंत्री ने बताया कि उनके निर्देश पर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं विभागीय पदाधिकारियों ने लगातार एनएचएआइ के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर इस योजना कि स्वीकृति दिलाई है।

इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वीकृति मिल जाने के बाद अब बाईपास निर्माण की सभी बाधाएं समाप्त हो गई हैं।

शीघ्र ही सभी प्रक्रिया पूर्ण कर फ्लाईओवर का निर्माण (Flyover Construction) शुरू होगा ‌ उसके बाद बाइपास का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बाइपास जनता के लिए उपलब्ध होगा।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...