Tribal Advisory Committee का गठन असंवैधानिक: दीपक प्रकाश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को राज्य के ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी (Tribal Advisory Committee) पर छिड़े विवाद पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

प्रकाश ने कहा राज्य में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी का गठन ही असंवैधानिक (Unconstitutional) है। बिना राजभवन की सहमति के गठित यह समिति पूरी तरह से अमान्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (CM) इसे पॉकेट (Pocket) की संस्था बनाना चाहते हैं, जिसे भाजपा (BJP) कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कमेटी में राज्यपाल (Governor) की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत की संवैधानिक (Constitutional) व्यवस्था में राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था है।

राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं। इसलिए राज्यहित में बड़े नीतिगत फैसले पर राज्य पाल की सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक (Democratic) तरीके से चुनी हुई सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article