कांग्रेस के पूर्व नेता वसंत कुमार ने विशाखापत्तनम के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मंत्री वट्टी वसंत कुमार (Vatti Vasanth Kumar) का रविवार को यहां निधन हो गया।

वह 70 वर्ष के थे। कांग्रेस के पूर्व नेता ने विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospitals) में अंतिम सांस ली।

पश्चिम गोदावरी (West Godavari) जिले से ताल्लुक रखने वाले कुमार 2004 और 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्गुटुर निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्त आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे।

उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पुल्ला ले जाया जाएगा

उन्होंने वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, के. रोसैया और किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने ग्रामीण विकास और पर्यटन विभागों (Rural Development & Tourism Departments) को भी संभाला।

2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया।

वसंत कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पुल्ला ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एन. वी. रघुवीरा रेड्डी और जन सेना पार्टी के नेता नदेंडला मनोहर ने वसंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Share This Article