मां छिन्नमस्तिका दरबार में पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने पत्नी के साथ की पूजा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी मंगलवार की सुबह जिले के रजरप्पा स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की।

यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के आगे सर झुकाया और अपने परिजनों के सलामती की दुआ की।

मां छिन्नमस्तिके दरबार के पुजारियों ने जहीर खान और उनकी पत्नी को विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

इस दौरान जहीर खान ने झारखंड के खूबसूरत वादियों की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में मां छिन्नमस्तिका का मंदिर स्थापित है।

यहां का दृश्य काफी मनोरम है। उनकी मन्नत थी कि जब भी वे झारखंड जाएंगे तो एक बार जरूर रजरप्पा मंदिर का दर्शन करेंगे।

उन्होंने क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से मां छिन्नमस्तिके मंदिर की चर्चा सुनी थी। यहां आने वाले लोगों की मन्नत पूरी होती है। आज वे भी मां के दरबार में अर्जी लगा कर लौटे हैं।

Share This Article