Homeझारखंडदिल्ली में लालू यादव से मिले गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद...

दिल्ली में लालू यादव से मिले गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रधान महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) से मुलाकात की।

संजय यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया। साथ ही झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की।

अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने की जरूरत

संजय यादव ने लालू को झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर तक संगठन की क्या स्थिति है, सदस्यता अभियान की वर्तमान स्थिति (Present Situation) क्या है, इससे अवगत कराया।

साथ ही नई राज्य कार्यकारिणी से उन्हें अवगत कराया।

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि पूरे झारखंड में संगठन को धारदार और मजबूत करें तथा सदस्यता अभियान निरंतर चलाते रहने की जरूरत है। अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने की जरूरत है।

गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें और उनकी समस्या को जानें।

समस्या का समाधान कैसे हो, इस पर काम करने की जरूरत है। गरीबों, पीड़ितों का हक अधिकार कैसे मिले, इसकी भी लड़ाई लड़ते रहने की आवश्यकता है।

झारखंड RJD के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सभी नेता-कार्यकर्ताओं को एकजुट (United) होकर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

आयुर्वेद का चमत्कार! सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाएं, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ

Lifestyle News: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुयान की दो टूक, साहसी जजों से ही बचेगा संविधान

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस उज्ज्वल भुयान (Justice Ujjal Bhuyan)...

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

खबरें और भी हैं...