रांची संत जेवियर्स कॉलेज अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष की कोरोना से मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रवि नंदन सहाय का सोमवार को पल्स अस्पताल में निधन हो गया।

वह कोरोना से संक्रमित थे और पिछले पांच दिनों से पल्स अस्पताल में भर्ती थे।

उन्होंने 1976 में संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षक के रूप में योगदान दिया और 42 वर्षों तक अपनी सेवा दी।

वह 1997 से 2017 तक अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे।

वह 1987 से 2019 तक प्रसिद्ध पत्रिका क्वेस्ट के संपादक रहे। वह साहित्य अकादमी की निर्णायक समिति के सदस्य भी रहे।

उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन व सम्पादन किया।

उनकी मौत की खबर से छात्रों और शिक्षकों के बीच शोक की लहर है।

इधर, रामगढ़ बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सोनाराम सोरेन की मौत कोरोना से रांची में हो गई।

रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और इसके बाद उनकी मौत हो गई।

सोमवार को रामगढ़ डीसी संदीप सिंह, एसडीओ कीर्तिश्री व बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस दुखद क्षण में सोनाराम सोरेन के परिजनों को सांत्वना दी है।

डीसी संदीप सिंह ने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

जिले के तमाम अधिकारी दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।

Share This Article