Latest Newsझारखंडभारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने लिया संन्यास

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने लिया संन्यास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

33 साल के त्यागी ने 2009 से 2010 तक चार वनडे और एक टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और हैदराबाद का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनके नाम 41 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 109 विकेट हैं। उन्होंने 2017 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था।

त्यागी ने आईएएनएस से कहा, एलपीएल पाइपलाइन में है लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं भाग्याशाली हूं कि उच्च स्तर पर क्रिकेट खेल सका, भारत का प्रतिनिधत्व कर सका, मुझे इस पर गर्व है। मेरे सफर में कई लोगों ने मेरी मदद की है। मैं अपने पहले रणजी कप्तान मोहम्मद कैफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे काफी प्रेरित किया।

मैं सुरेश रैना का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। वह भी मेरी तरह गाजियाबाद से आते हैं मैंने उन्हें देखते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैं महेंद्र सिंह धोनी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके मार्गदर्शन में मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली थी।

त्यागी को लगता है कि चोटों ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, मुझे लगातार चोटें लगीं और मैं ढाई से तीन साल के लिए बाहर रहा। पहले मुझे कंधे में चोट लगी। इसके बाद टखने और पीठ में। मेरा करियर अच्छा जा रहा था लेकिन मुझे चोटें लग गईं।

चोटें खेल का हिस्सा होती हैं इसलिए हम उन्हें दोष नहीं दे सकते, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मुझे चोटें नहीं लगती तों मैं ज्यादा खेल सकता था। भारत में प्रतिस्पर्धा काफी मजबूत है और इसलिए चोटें आपको पीछे धकले देती हैं। मुझे चोटें लगीं और इसलिए मैं पीछे हो गया।

दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, मुझे पछतावा नहीं होता है, लेकिन कई बार मुझे लगता है कि मैं ज्यादा खेल सकता था।

अगर वह एलपीएल खेलते हैं तो लीग से जुड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे। उनसे पहले इरफान पठान, मुनाफ पटेल और मनप्रीत गोनी एलपीएल से करार कर चुके हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...