पूर्व सांसद रामचंद्र डोम ने सुभाष मुंडा को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने सुभाष मुंडा के परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि सुभाष मुंडा की मौत से आपलोगों को जो गहरा दुख पहुंचा है उसकी भरपाई संभव नहीं है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. रामचंद्र डोम (Dr. Ramchandra Dome) दिल्ली से शुक्रवार को रांची पहुंच कर पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ दलादली गए। वहां उन्होंने सुभाष मुंडा की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने सुभाष मुंडा (Subhash Munda) के परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुभाष मुंडा की मौत से आपलोगों को जो गहरा दुख पहुंचा है उसकी भरपाई संभव नहीं है।

SIT सुभाष मुंडा के हत्यारों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने का काम करेगी

हमारी पार्टी इस दुख और शोक में आपके साथ शामिल है। सुभाष मुंडा का नहीं रहना हमलोगों के लिए भारी क्षति है। वे इस इलाके के बहुत ही लोकप्रिय युवा नेता थे। इस क्षेत्र की आम जनता और गरीबों ने अपना एक महत्वपूर्ण नेता ही नहीं खोया है बल्कि एक सच्चा हमदर्द भी गंवा दिया है।

डॉ. रामचंद्र डोम (Dr. Ramchandra Dome) ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए आशा व्यक्त किया कि इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की ओर से गठित SIT जल्द ही सुभाष मुंडा के हत्यारों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने का काम करेगी।

इस अवसर पर माकपा की रातू और नगड़ी लोकल कमिटी के साथियों के अलावा पार्टी के जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान समीर दास, और राज्य कमिटी सदस्य सुरेश मुंडा और विरेंद्र कुमार और नगड़ी लोकल कमिटी के सचिव और प्रखंड प्रमुख मधुआ कच्छप भी उपस्थित थे।

Share This Article