रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो ने की कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की शिकायत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी के बाद अब आए दिन नेताओं के बीच आपसी विवाद और अंतर कलह दिखने लगा है।

इस बार प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर टिप्पणी की है।

इसे लेकर रांची की पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता रमा खलखो ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव से इसकी लिखित शिकायत की है।

इसे लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है। पत्र लिखकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

इधर, कांग्रेस सूत्रों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यवाई करने की बजाय यह कहा कि कांग्रेस भवन में यह सब आम बात है। यहां तो गोली भी चलता है।

जानकारी के अनुसार रमा खलखो ने शिकायत पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी, विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य को दी है।

Share This Article