
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। रॉय का कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका बहुत बड़ा राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा में समर्पित प्रयास यादगार रहेंगे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

