Latest Newsझारखंडरांची विवि के पूर्व कुलपति हार गए कोरोना से जंग, रिम्स में...

रांची विवि के पूर्व कुलपति हार गए कोरोना से जंग, रिम्स में हुई मौत

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शीन अख्तर का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया।

वह रांची के रिम्स में ईलाजरत थे। डॉ शीन अख्तर रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रतिकुलपति भी रह चुके थे।

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में 5961 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से 4002 मरीज ठीक हुए है।

राज्य में कोरोना से 120 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 45, बोकारो से आठ, चतरा से दो, देवघर से छह, धनबाद से 13, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक , गुमला से दो, हजारीबाग से तीन, खूंटी से पांच, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से छह, पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

India coronavirus: The 'mystery' of low Covid-19 death rates - BBC News

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1297,बोकारो से 261,चतरा से 44, देवघर से 206,धनबाद से 129, दुमका से 29, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)से 1003 मरीज मिले है।

गढ़वा से 153 ,गिरिडीह से152 , गोड्डा से132, गुमला से 220, हजारीबाग से 629 मरीज मिले है।

जामताड़ा से 108, खूंटी से 171,कोडरमा से 181 ,लातेहार से 172 ,लोहरदगा से 121 मरीज मिले है।

पाकुड़ से 22, पलामू से 116, रामगढ़ से 218 ,साहेबगंज से 62,सरायकेला से 142 , सिमडेगा से 129और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 264 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 233411हो गया हैं।

इनमें 57716 सक्रिय केस हैं। जबकि 173035 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 2660 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.13 प्रतिशत है।

रांची में 1297 नए केस मिले

रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1297 नए केस मिले है।

जबकि कोरोना से 45 लोगों की मौत हुई हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,353 हैं।

जबकि 663 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 68,982 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 48,848 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...