दिल्ली उच्च न्यायालय में चार नए न्यायाधीशों ने शपथ ली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल ने सोमवार को चार नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।

इन चारों न्यायाधीशों – नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को मिलाकर अब हाईकोर्ट की न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है जबकि स्वीकृत संख्या 60 है।

सुधीर कुमार जैन वर्तमान में राउज एवेन्यू कोर्ट में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, जबकि नीना बंसल कृष्णा साकेत (दक्षिण पूर्व) जिला न्यायालय में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

केंद्रीय विधि सचिव अनूप कुमार मेंदीरत्ता को पहली बार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। अपनी पूर्व प्रतिनियुक्ति में, उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव विधि विभाग के रूप में कार्य किया था।

इससे पहली प्रतिनियुक्ति में उन्होंने दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव विधि विभाग के रूप में कार्य किया था।

दिनेश कुमार शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली जिला न्यायालय के जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

इससे पहले, उन्होंने 1 मई, 2017 से 6 जनवरी, 2020 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में कार्य किया था।

Share This Article