चतरा में अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा पुलिस ने वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के सिजुआ-तेतरिया मोड़ से चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ़्तार तस्करों में देवरिया निवासी पंजक कुमार, गोड़वाली हंटरगंज के अंकित कुमार सिन्हा, सिजुआ के पप्पू यादव और कुंदा के विकास कुमार यादव हैं।

पुलिस ने इनके पास से छह किलो 700 ग्राम अफीम बरामद किया है। साथ ही इनके पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइिकल को भी जब्त किया है।

पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सभी इनसे बेचने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article