Latest Newsझारखंडनिष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन...

निष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी : आदित्य साहू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
  • पद और वर्दी की मर्यादा न तोड़ें पुलिस प्रशासन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनाव में जनता से भयमुक्त मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व नगर निकाय चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। न्यायालय के सख्त निर्देश और भाजपा के लगातार आंदोलन,धरना प्रदर्शन का परिणाम है कि हेमंत सरकार की चुनाव कराने की नीयत नहीं होने के बाद तीन वर्षों के विलंब के बाद राज्य के 48 नगर निकाय में आगामी 23 फरवरी को चुनाव होंगे। श्री साहू ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार ने सत्ता और प्रशासन के दुरूपयोग की मंशा उजागर कर दी है।

राज्य पुलिस की सुरक्षा में और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्णय से यह आशंका और मजबूत हो गई है। भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले भी निकाय चुनाव को ईवीएम से कराने की मांग राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से किया लेकिन राज्य सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही।राज्य सरकार पुलिस प्रशासन को टूल किट के रूप में उपयोग करा रही। राज्य पुलिस की देख रेख में निष्पक्ष ,भ्रष्टाचार मुक्त संभव नहीं जान पड़ता। भाजपा ने राज्य के सभी बूथों पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तर्ज पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की देख रेख में निकाय चुनाव कराने की मांग की लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने इस दिशा में पहल नहीं किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी निकाय क्षेत्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ है। भाजपा ने लिखित ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में भी मांग की है।लेकिन लगता है राज्य सरकार निकाय चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने को तैयार हो गई है।

बावजूद इसके पूरे प्रदेश में घूमने और जनसंपर्क से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता लोकतंत्र की रक्षा केलिए संकल्पित है। राज्य सरकार की मंशा पर जनता पानी फेरने को तैयार है।जिस प्रकार से राज्य की जनता राज्य सरकार के कारनामों, अर्श से फर्श तक फैले आकंठ भ्रष्टाचार, अपराधियों के आतंक और भय, लूट ,अपहरण,बच्चा चोरी से परेशान है उसका खामियाजा हेमंत सरकार को भुगतना पड़ेगा।

यह ठीक है कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसलिए सत्ता धारी गठबंधन के समर्थित उम्मीदवारों को जनता निकाय चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

सड़क पर सुरक्षित चलना नागरिकों का पहला अधिकार-नीतीश कुमार

सात निश्चय-3 के तहत पैदल चलने वालों को अब मिलेगी बेहतर सुविधाएं पटना। बिहार...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के...

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लगातार 75वें सप्ताह भोजन वितरण किया

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से संचालित “फूड फॉर हंगर”...

अपहरण और हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद

रांची : रांची में बहुचर्चित अपहरण और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला...

खबरें और भी हैं...

सड़क पर सुरक्षित चलना नागरिकों का पहला अधिकार-नीतीश कुमार

सात निश्चय-3 के तहत पैदल चलने वालों को अब मिलेगी बेहतर सुविधाएं पटना। बिहार...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के...

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लगातार 75वें सप्ताह भोजन वितरण किया

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से संचालित “फूड फॉर हंगर”...