Latest Newsझारखंडसरकारी स्कूलों में आठवीं क्लास में पढ़ रहे इन बच्चों को मिलेगी...

सरकारी स्कूलों में आठवीं क्लास में पढ़ रहे इन बच्चों को मिलेगी साइकिल, जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Free Cycle Distribution Scheme: नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना(Free Cycle Distribution Scheme) “उन्नति का पहिया” के तहत सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठ में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित किया जाना है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची जिला में योजना के क्रियान्वयन को लेकर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रखंड स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से साईकिल वितरण का कार्य संपादन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और रांची सदर के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रांची को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

प्रखंड में निर्धारित क्लस्टर पॉइंट पर Technician की ओर से साईकिल पार्ट्स को असेंबल कर साइकिल तैयार किया जाएगा। ट्रकों के माध्यम से साइकिल पार्ट्स की आपूर्ति की जानी है। नोडल पदाधिकारियों को व्यवस्थित तरीके से साईकिल वितरण कार्य संपादन का निर्देश दिया गया।

डीसी ने डिलीवरी प्वाइंट से सभी विद्यालयों के कक्षा आठ के सुयोग्य छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण के लिए समय और तिथि का निर्धारण कर सूचना प्रधानाध्यापक को देने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।

सभी BDO को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के लिए निदेशित किया गया है। जिला के सभी प्रखंडों के Delivery Point पर साईकिल वितरण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी।

साइकिल वितरण के कार्य का प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षण के लिए सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जिला कल्याण पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।

सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को अपनी देख-रेख में सुनियोजित तरीके से साइकिल का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त के जरिये दिया गया है। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्कूलों से समन्वय स्थापित कर साइकिल वितरण और विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए सहयोग करने को भी कहा गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

खबरें और भी हैं...

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...