अलविदा FY26: निवेशकों के लिए मुश्किल रहा यह साल, शेयरों ने किया निराश तो सोना-चांदी ने दिया जबरदस्त रिटर्न

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी कारोबारी दिन के बाद 31 मार्च को बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे, निवेशकों को नुकसान, जबकि सोना-चांदी ने शानदार रिटर्न दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2025-26 का आज आखिरी कारोबारी दिन है। क्योंकि मंगलवार 31 मार्च को देश के कई राज्यों में बैंक और शेयर बाजार दोनों बंद रहेंगे। दरअसल, महावीर जयंती के अवसर पर दिल्ली, लखनऊ, पटना, रांची समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

1 अप्रैल से शुरू होगा नया वित्तीय वर्ष

1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हो जाएगा। शेयर बाजार के नजरिये से देखें तो आमतौर पर निफ्टी की एक्सपायरी महीने के आखिरी मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार छुट्टी के कारण एक्सपायरी सोमवार यानी 30 मार्च को ही हो रही है।

निवेशकों के लिए मुश्किल रहा यह साल

अगर पूरे वित्तीय वर्ष पर नजर डालें, तो शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा। 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक निफ्टी ने करीब 3 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यानी पूरे साल में निवेशकों को खास मुनाफा नहीं मिल सका। कई बड़े स्टॉक्स का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।

बड़े शेयरों ने भी किया निराश

देश के बड़े बैंक HDFC ने इस दौरान करीब 15 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया। ICICI बैंक भी लगभग 8 फीसदी नीचे रहा। Asian Paints के शेयर में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। वहीं देश की बड़ी आईटी कंपनी TCS के शेयर तो इस साल करीब 34 फीसदी तक टूट गए। कुल मिलाकर FY26 शेयर बाजार निवेशकों के लिए कड़वा अनुभव लेकर आया।

सोना-चांदी बने निवेशकों का सहारा

जहां शेयर बाजार ने निराश किया, वहीं सोना और चांदी ने शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को राहत दी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोने ने 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया, जबकि चांदी की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गईं। ऐसे में एक बार फिर मुश्किल समय में सोना-चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प साबित हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।