गढ़वा प्रखंड कार्यालय में हंगामा: शराब के नशे में कर्मचारियों का बवाल, बीडीओ से भी हुई बहस, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

गढ़वा के केतार प्रखंड कार्यालय में शराब के नशे में कर्मचारियों के हंगामे से हड़कंप, बीडीओ से बहस और वीडियो वायरल के बाद जांच शुरू, कार्रवाई की तैयारी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के केतार प्रखंड कार्यालय परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ कर्मचारियों पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिपिक जितेंद्र कुमार, जनसेवक नीरज सिंह और अंचल कर्मचारी राजेश त्रिपाठी नशे की हालत में परिसर में जोरदार हंगामा कर रहे थे, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बीडीओ से बहस, दो घंटे तक बिगड़ा माहौल

बताया जा रहा है कि हालात तब और बिगड़ गए जब लिपिक जितेंद्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। यह पूरा विवाद करीब दो घंटे तक चलता रहा, जिससे प्रखंड कार्यालय का माहौल पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।

मेडिकल जांच और वीडियो वायरल से बढ़ा मामला

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने तुरंत चिकित्सक को बुलाया। मौके पर पहुंचे डॉ. सूर्यकांत ने संबंधित कर्मचारियों का ब्लड सैंपल लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा और चर्चा दोनों बढ़ गई है। उप विकास आयुक्त ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।