गढ़वा पुलिस ने रवि रंजन चौधरी हत्याकांड से उठाया पर्दा, छह गिरफ्तार

News Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने रवि रंजन चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खाली खोखा 315 बोर तथा पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपितों में गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी सोहदाब अंसारी, औरंगजेब अंसारी उर्फ मिस्टर अंसारी, पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला गांव निवासी रिंकू पासवान, डंडई थाना क्षेत्र के पचौर साव टोला निवासी अरविंद प्रसाद गुप्ता, गढ़वा जिले के रमकंडा गांव निवासी मुनेश्वर सिंह उर्फ अनिकेत एवं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर गांव निवासी विकास सिंह के शामिल हैं।

एसपी अंजनी कुमार झा ने गढ़वा थाने में रविवार को बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्य गांव निवासी मृतक के पिता उपेंद्र चौधरी ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया था।

इस बीच 19 फरवरी को सूचना मिला की रवि रंजन चौधरी की हत्या कर दी गई है। इसकी जांच लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया। गत 26 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश बाइक से भागने में सफल रहा।

पकड़े गए दोनों बदमाश सोहदाब अंसारी तथा औरंगजेब अंसारी थे। इनके पास से हथियार और गोलियां मिलीं। फरार अपराधी की महताब अंसारी के रूप में हुई।

पुलिस की पूछताछ में इन दोनों अपराधियों ने बताया कि 17 फरवरी को लूट की योजना बनाकर पिकअप वाहन को किराये पर बुक किया। वह युवक को लेकर चपकली जंगल आए।

इसके बाद युवक से वाहन की लूट का प्रयास किया। युवक पिकअप छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इस लिए इन्होंने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक दिया। इस योजना में गिरोह के सक्रिय सदस्य सत्या पासवान भी शामिल था।

घटना के अंजाम देने के बाद ये लोग पिकअप को लेकर शहर के बाहरी रास्ते से विश्रामपुर मोड़ पर पहुंचे। सत्य पासवान के साले रिंकू पासवान को इसे बेचने के लिए दिया।

रिंकू ने पिकअप वाहन को को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विकास सिंह को दो लाख रुपये में बेच दिया। टीम के द्वारा गाजीपुर उत्तर प्रदेश के स्थानीय थाना गहमर के सहयोग से लूटा गया पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार और गोली अरविंद प्रसाद गुप्ता तथा मुनेश्वर सिंह से खरीदी गई थी। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। महताब अंसारी अब तक फरार है।

Share This Article